राजनीतिराष्ट्रीय

केदार भंडारी के परिजनों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष बैठे धरने पर की सरकार से बड़ी मांग

Spread the love

केदार भंडारी 3 महीने से लापता है और पुलिस ना तो उसका शव ढूंढ पाई और ना ही उसे ढूंढ पाई ऐसे में अपने बेटे को लेकर हो रही पुलीसिया जाँच से असंतुस्ट माता पिता ने आज गाँधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया उनके अनुसार अभी तक क्या जाँच हुई है इसको पुलिस सार्वजानिक करें।

आपको बता दे अपने घर से अग्निवीर भर्ती में  शामिल होने केदार भंडारी ऋषिकेश  पहुंच गए थे जहां लक्ष्मण झूला पुलिस ने उन्हें चोरी के इल्जाम में पकड़ा था पुलिस के अनुसार केदार भंडारी ने थाने से भागकर  पुल से कूदकर गंगा में छलांग लगा दी तब से मामले की जानकारी है वही कोर्ट के आदेश पर पुलिस कर्मियों पर भी मुकदमे दर्ज हुए हैं।

हालांकि केदार भंडारी के परिवार पुलिसिया कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है  वहीं कांग्रेस इसको बड़ा मुद्दा बना रही है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  करण महाराज तो उत्तराखंड के डीजीपी  का इस्तीफा मांग रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *