उत्तराखंडराजनीति

हरक बोले बीजेपी वालो ने नहीं दी मुझे कोर ग्रुप की जानकारी , हरक के अगले मूव पर रहेगी सबकी नजर

Spread the love

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर हरक सिंह रावत ना तो कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए और ना ही संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हुए जिसके बाद हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने की जानकारी नहीं दी गई आपको बता दें हरक सिंह रावत दोपहर में ही दिल्ली से लौटे हैं

हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें किसी भी नेता ने फोन नहीं किया है हालांकि पार्टी नेताओं के अनुसार हरक सिंह रावत को निमंत्रण भेजा गया था। ऐसे में सवाल ये उठत है कि क्या बीजेपी और हरक सिंह रावत में फिर से कलहबाजी शुरू हो गई है साफ है हरक सिंह रावत को अभी तक इस बात को लेकर बीजेपी आलाकमान  ने कोई एश्योरेंस नहीं दिया है इसलिए हरक नाराज हैं माना जा रहा है हरक सिंह रावत की अभी कांग्रेस के बडे नेताओ के साथ बातचीत चल रही है ।

ऐसे में अब भारत सिंह के अगले 2 से तीन दिन के मूव पर नजर रहेगी हालांकि क्योंकि कांग्रेस में भी एक परिवार एक टिकट के फार्मूले पर फैसला कांग्रेस आलाकमान कर रहा है ऐसे में वहां हरक सिंह रावत को बहू के लिए भी टिकट मिल जाएगा इस पर भी अभी संशय बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *