उत्तराखंडदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय में आज रेशम उद्यान एवं उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक

Spread the love

उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय में आज रेशम उद्यान एवं उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की । समीक्षा बैठक में विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे और कृषि मंत्री के द्वारा अधिकारियों को विभाग में चल रही परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की उद्यान विभाग में किसानों की आय दोगुनी हो सके और सेब की पैदावार अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सके उसके लिए अधिकारियों को परियोजनाओं पर तय समय पर काम करने और बीज / पौध को लेबोरेट्री में टेस्ट करने के बाद किसानों में वितरित करने के निर्देश दिए गए । कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अगर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है तो उसके लिए जरूरी है कि राज्य में हॉर्टिकल्चर और कृषि का क्षेत्र विकसित हो सके …उसके लिए जरूरी है कि विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए और उन योजनाओं से किसानों को जोड़कर किसानों के उत्पाद को बढ़ाने का काम किया जाए ….ताकि जनता को भी लाभ मिल सके और राज्य भी उत्कृष्ट राज्यों की श्रेणी में शुमार हो सके।

गणेश जोशी, कृषि एवम उधोग मन्त्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *