उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू

Spread the love

देहरादून विधानसभा सत्र
रिपोर्टर

 

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा जिसके लिए उत्तराखंड विधानसभा और सचिवालय पूरी तरह से तैयार है। एक प्रेस बयान जारी करते हुए विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अभी तक 500 सवाल प्राप्त हो चुके हैं, उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी सत्र अच्छे से संचालित होगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले इस सत्र में तमाम विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं को तत्परता से उठाएंगे ,ताकि सरकार के संज्ञान में संबंधित विधानसभा के मामले उजागर हो सके। वहीं गैरसैण में सत्र को लेकर रितु खंडूरी ने कहा कि, हमें हर मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल ना होने के चलते ही सत्र को देहरादून में आयोजित करवाया गया है लेकिन आने वाले समय में गैरसैण में जरूर सत्र आहूत करवाए जाएंगे।

रितु खंडूरी विधानसभा स्पीकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *