राजनीतिराष्ट्रीय

देहरादून में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय मदद की जानकारी दी

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र द्वारा कई ऐसी योजनाएं हैं जो प्रदेश में लागू की जा सकती है जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को केंद्रीय योजनाओं के बारे में मिलकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत केंद्र द्वारा उन लोगों को वित्तीय सहायता और प्लेसमेंट दी जाती है जिन लोगों की रूचि अलग-अलग क्षेत्रों में है और ऑनलाइन जाकर वह छात्र और छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिसके बाद उनको वित्तीय लाभ केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है।

प्रतिमा भौमिक ,केंद्रीय राज्यमंत्री

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश की 33 सेंट्रल यूनिवर्सिटी को ऐसे बच्चे जो एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की तैयारी कर रहे हैं उनको जिम्मेदारी दी गई है जिसमें उत्तराखंड में दून यूनिवर्सिटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 100 में से 10 बच्चों को, जो पास होते हैं उनको केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

प्रतिमा भौमिक केंद्रीय राज्य मंत्री,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *