राजनीतिराष्ट्रीय

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने की उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

नई दिल्ली में राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज-सरल स्वाभाव के धनी,किसान पुत्र,विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा आदरणीय श्री जगदीप धनकड़ जी से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

माननीय उपराष्ट्रपति जी को सासंद नरेश बंसल ने उत्तराखंड लोक पर्व बगवाल,दीपावली व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।सासंद बंसल ने माननीय उपराष्ट्रपति जी को उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के बारे मे भी बताया ।सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी से आगामी संसद सत्र को लेकर भी चर्चा की ।सांसद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जी को देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति जी ने सहर्ष स्वीकार किया ।।

द्वारा निजी सचिव
श्री नरेश बंसल जी
सासंद राज्य सभा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *