उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पहुचे हलद्वानी

Spread the love

उत्तराखंड हल्द्वानी – महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी इन दिनों कुमाऊं दौरे पर हैं। महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी के सर्किट हाउस पहुंचने पर भगत सिंह कोश्यारी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अपना भव्य स्वागत देख भगत सिंह कोश्यारी भी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है उसी की बदौलत उन्हें आज महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका मिला है। और महाराष्ट्र की जो अच्छाइयां हैं उन्हें उत्तराखंड लाने और उत्तराखंड के टूरिज्म में महाराष्ट्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा यहां आमंत्रित करने का उनको सौभाग्य मिला है, भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र की मराठी और हमारी कुमाऊनी व गढ़वाली बोली के बहुत सारे शब्द एक जैसे हैं, जो हम सबको एक समान देखते हैं उत्तराखंड को महाराष्ट्र से भी अच्छा बनाने का वो प्रयास कर रहे हैं।

भगत सिंह कोश्यारी, राज्यपाल महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *