बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान से हुआ विवाद
उत्तराखंड/देहरादून।
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पर प्रतिक्रिया देते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा है सनातन धर्म का विरोध करना , मंदिरों में लड़कियों को छेड़ने जाते हैं , और उसी परिपाटी में अध्यक्ष होने का काम कर रहे हैं। यह कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश में हाहाकार मच जाएगा हिंदुत्व बढ़ जाएगा।
दुष्यंत गौतम , प्रदेश प्रभारी , बीजेपी।
2 जब उनके इस बयान को लेकर फिर दोबारा उनसे सवाल किया गया , तो इस बार उन्होंने गेंद राहुल गांधी के पाले में डाल दी। कहा की परम आदरणीय राहुल गांधी जी की स्टेटमेंट थी कि मंदिरों में लड़कियों को छेड़ने जाते हैं। मंदिर तो हमारी पूजनीय है , और मंदिरों के प्रति उनकी आस्था क्या थी , कांग्रेस ने कहा है राम मंदिर तो था ही नहीं , राम हैं ही नहीं पृथ्वी पर , कोर्ट के अंदर ये एफिडेविट दिया है। राहुल गांधी कहते हैं कि लड़की छेड़ने जाते हैं, जो लड़की छेड़ने जाते हैं उनको चिंता करनी चाहिए राहुल गांधी को चिंता करनी चाहिए।
