उत्तराखंडपर्यटन

CM धामी ने उत्तरकाशी में हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, दिए ये निर्देश

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 में एवलॉन्च की घटना के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है।अभी तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि, 14 लोगों को बचाया जा चुका है।इसी कड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बचाव एवं राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी में एवलॉन्च की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के लिए चलाए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया. इससे पहले सीएम धामी ने आईटीबीपी गेस्ट हाउस मातली में अधिकारियों की बैठक ली और घटनास्थल की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और साथ ही घायलों का बेहतर इलाज करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *