अंकिता हत्या कांड क्षेत्र को राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को दिया जाए – महाराज
उत्तराखंड
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद एक बार फिर राजस्व पुलिस को समाप्त रिजल्ट रेगुलर पुलिस को भोगपुर क्षेत्र दिए जाने की पैरवी की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उनके द्वारा भी विभागीय स्तर पर ऐसे अवैध रिसोर्ट और होटल का विवरण जमा करने के निर्देश दिए गए हैं जिनके द्वारा अवैध रूप से कार्य किया जा रहा है । पर्यटन मंत्रीसतपाल महाराज ने कहा कि जिस क्षेत्र में अंकिता भंडारी की हत्या हुई है वह क्षेत्र में लगातार क्राइम बढ़ रहा है ऐसे में उस क्षेत्र को राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को दिया जाए जिससे क्षेत्रीय जनता को अपराध से निजात मिल सके।
सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री
