उत्तराखंड में आज से बदला गया सरकारी स्कूलों का समय,ये टाइम टेबल
बाला जी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज चैनल
देहरादून।उत्तराखंड में मौमस बदलने लगा है।ठंड बढ़ने के साथ ही सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। उत्तराखंड में सभी सरकारी स्कूलों के खुलने का समय 9.30 बजे और बंद होने का समय 3.30 बजे किया है। फिलहाल, स्कूलों का समय करीब 8:30 चल रहा था, जिसे अब सर्दियां आने के साथ बदला गया है।
निदेशालय स्तर पर स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 से दिन में 3:30 तक रखा गया। इसके लिए प्राथमिक की शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आर के कुंवर ने आदेश जारी किए हैं।सरकारी स्कूलों में यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक लागू रहेगी। यानी आगामी करीब 6 महीनों तक सरकारी स्कूलों में बच्चों का टाइम टेबल इसी हिसाब से रखा जाएगा. फिलहाल, स्कूलों का समय करीब 8:30 चल रहा था, जिसे अब सर्दियां आने के साथ बदला गया है।
मौसम में बदलाव के साथ ही सरकारी स्कूलों का समय भी बदलने के आदेश कर दिए गए हैं।इस दिशा में प्राथमिक और माध्यमिक निदेशक के स्तर पर आदेश जारी किए गए हैं। नए आदेशों के क्रम में अब स्कूलों को कुछ देरी से खोला जाएगा।
