उत्तराखंडक्राइम

25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने किया दिल्ली में सरेंडर

Spread the love

अंडरग्राउंड इनामी यूट्यूबर ने दिल्ली में किया सरेंडर, अब पुलिस देहरादून में करेगी ‘खातिरदारी’
देवभूमि उत्तराखंड में खुलेआम सड़क पर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।

मामला 10 अगस्त का है,जब बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। यूट्यूबर सड़क पर ट्रैफिक के बीच शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *