बड़ी खबर – मसूरी में प्रशासन की सख्ती, कई होटल रिजॉर्ट किए गए सील
उत्तराखंड राज्य के होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे पर लगातार छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में पहाड़ों की रानी मसूरी से कार्रवाई की बड़ी खबर आ रही है। यहां नियमों की अनदेखी करने और कानून का पालन नहीं करने पर संयुक्त टीम ने होटल को सील किया। इसके साथ ही कई अन्य का लाइसेंस निरस्त कर जुर्माना लगाया है।रिपोर्टस के अनुसार मसूरी में अवैध रूप से संचालित हो रहे रिजॉर्ट, होटल, होमस्टे, गेस्ट हाउसेस पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मसूरी के होटल इंडिया पर अनियमितताएं पाए जाने के साथ होटल और फूड लाइसेंस ना होने पर होटल को सीज किया गया। ऊपरी मंजिल में बिना प्राधिकरण की अनुमति के विशाल टीन शेड पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं मसूरी देहरादून मार्ग बड़ा मोड़ के पास जायसवाल स्टेट पर संचालित दो होमस्टे को अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया।
वही दूसरी ओर होटल आशीर्वाद पर भी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि यहां प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से दो तलों का निर्माण कराकर स्विमिंग पूल बनाया गया था। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं एसडीएम के निर्देश पर तीन होमस्टे को सीज कर उनके होमस्टे के लाइसेंस को निरस्त किया गया। कई होटलों के चालान किए गए हैं।
होटल प्रतीक्षा के चार कमरे सील किए गए और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। होटल सोलिटेयर प्लाजा पर एक लाख 90 हजार और होटल शिवालिक पर एक लाख 24 हजार जुर्माना लगाया गया। जबकि संजय जैन होम स्टे, जायसवाल होम स्टे, वैस्टर्न कॉटेज और होटल अमर ग्रांट का लाइसेंस निरस्त कर 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
