उत्तराखंडराजनीति

CM धामी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

उधमसिंहनगर

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।सीएम धामी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जल्द ही राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का राज्य निर्माण करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उधमसिंह नगर के खटीमा के नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *