उत्तराखंडराष्ट्रीय

श्रीनगर में ITI घाट पर किया गया अंकिता का अंतिम संस्कार

Spread the love

उत्तराखंड/श्रीनगर – नम आंखों से भारी भीड़ के बीच अंकिता पंचतत्व में विलीन हो गई इस बीच लोगों ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की मुख्यमंत्री धामी की अपील का असर हुआ है, अंकिता के पार्थिव शरीर को 12 घंटे से अधिक प्रदर्शन के बाद दाह संस्कार के लिए ले जाने की सहमति बनी। अंकिता के पार्थिव शव का ITI घाट श्रीनगर में अंतिम संस्कार किया गया।

भारी आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी की अपील के बाद मृतका के पिता ने मानी बात।
सीएम धामी ने अंकिता के परिजनों से भी फोन पर बात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। खबर आई कि अंकिता के परिजन बेटी का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन के मनाने के बाद अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए ।

चूंकि अंकिता के शव को सूर्यास्त से पहले ही घाट तक पहुंचाया जाना जरूरी था लिहाजा बेहद तेजी से अंकिता के शव को लेकर घाट तक पहुंचाया गया। अंतिम संस्कार के लिए पहले सी ही तैयारियां कर ली गईं थीं। शव को तुरंत ही चिता पर रखा गया और इसके बाद अन्य धार्मिक क्रियाओं के बाद अंकिता के भाई ने उन्हे मुखाग्नि दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *