उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड – अब आरोपी हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर भी चलेगा धामी का बुलडोजर

Spread the love

UKSSSC पेपर लीक मामले में आरोपियों के
खिलाफ बुलडोजर चलने जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूके एसएससी पेपर लीक मामले में प्रमुख आरोपी हाकम सिंह के रिजॉर्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, खुलासा हुआ है कि उत्तरकाशी के सकरी में बनाए गए रिजॉर्ट करीब 80 फ़ीसदी सरकारी व वन विभाग की भूमि को कब्जा करके बनाया गया है । जबकि 20 फ़ीसदी जमीन स्कूल निर्माण हेतु हाकम को ससुराल से मिली थी।

सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इतना बड़ा अवैध निर्माण सरकारी व वन विभाग की जमीन को दबाकर कैसे कर लिया गया, क्या किसी अफसर या किसी बड़े नेता की मदद से ही अवैध निर्माण हो पाया, आपको बताते चलें इस अवैध निर्माण में बने रिसोर्ट में कई नेता व अधिकारी भी भ्रमण कर चुके हैं सूत्रों की मानें तो जांच टीम को तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और जल्द ही गैंगस्टर एक्ट में इस पर कार्रवाई करते हुए शासन इस पर बुल्डोजर चलवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *