देहरादून बालावाला – बैडमिंटन खिलाड़ी प्रखर चमोली का जनप्रतिनिधियों एवम स्थानीय लोगो ने किया जोरदार स्वागत
देहरादून से जगमोहन मौर्य की खास रिपोर्ट
देहरादून: देवभूमि के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी प्रखर चमोली ने प्रदेश व देश का नाम विदेश में रौशन किया है। देहरादून बलावला निवासी प्रखर चमोली ने थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में दो पदक अपने नाम किए हैं। प्रखर ने अलग अलग वर्गों में रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है।

प्रखर चमोली निवासी शमशेरगढ़ वार्ड 98 बालावाला नगर निगम देहरादून एशिया चैंपियनशिप पटाया थाईलैंड में बैडमिंटन में दो रजत पदक जीत कर आने पर भारत के लिए गर्व की बात है आज देहरादून आगमन पर मियां वाला चौक पर क्षेत्रवासियों एवम जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया ।
संजय सिंह चौहान भाजपा नेता प्रशांत खरोला पार्षद बालाबाला श्री नरेंद्र बिष्ट पार्षद झब्बू भाई पार्षद वार्ड 98 शमसेरगढ़ बालावाला

श्री राकेश चमोली श्री धनवीर राणा श्री राहुल पवार पूर्व प्रधान नकरौंदा श्री विनोद कुमार पार्षद हरा वाला 97 वार्ड हरा वाला कुआं वाला नकरौंदा बालावाला शमशेरगढ़ मियां वाला किए काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ढोल नगाड़ा के साथ जुलूस के रूप में मियां वाला चौक से शमशेरगढ़ बालावाला के लिए प्रखर चमोली का जगह-जगह स्वागत अभिनंदन हुआ ।

हम सबके लिए यह गर्व की बात है सभी क्षेत्रवासियों में प्रखर चमोली के माता-पिता को शुभकामनाएं दी। बता दें कि थाईलैंड के पटाया में एशियन यूथ पैसेफिक डेफ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें अंडर 21 वर्ग में भारत ने तीन गोल्ड समेत कुल 11 मेडल जीते हैं। इसमें देहरादून के रहने वाले प्रखर चमोली ने मिक्स डबल व पुरुष डबल वर्ग में दो रजत पदक अपने नाम किए।
प्रखर की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके परिवार के लोग एवम स्थानीय लोगो में खुशी की लहर है उनकी इस उपलब्धि से लोग खासा प्रभावित है।
