जिला पौड़ी थली सैन ब्लॉक विद्यालय में अपनी जगह तैनात कर दी दूसरी शिक्षिका
उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल में एक शिक्षिका का पहाड़ में ड्यूटी से बचने का नया फार्मूला निकाला, इस शिक्षिका ने मात्र ढाई हजार में अपनी जगह दूसरी शिक्षिका तैनात कर दी।
पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक का यह अनोखा मामला सामने आया है। यह मामला यहां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बग्वाड़ी का है। यहां प्रधानाध्यापक पद पर शीतल रावत तैनात हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि मैडम जी का मन दूरस्थ क्षेत्र को बच्चों के भविष्य संवारने पर नहीं लगता है। मैडम जी को रोज स्कूल न आना पड़े इसलिए उन्होंने अपनी जगह मात्र ढाई हजार में एक लड़की को वहां तैनात कर दिया। मधु रावत, मैडम जी की अनुपस्थिति में यहां बच्चों को पढ़ाती हैं।
पौड़ी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज अपने थलीसैंण ब्लॉक के दौरे पर थे। इस दौरे के बीच में उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बग्वाड़ी का औचक निरीक्षण किया। लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो वहां से प्रधानाध्यापिका शीतल रावत नदारद थी। उनकी जगह कोई और ही बच्चों को पढ़ा रहा था।
इस पूरे मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पौड़ी पहुंचते ही उप शिक्षाधिकारी थलीसैंण को निर्देश देते हुए इस मामले की जांच करने को कहा। जिसमें उन्होंने प्रधानाध्यापिका शीतल रावत से स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही उन्होने निर्देश भी दिए हैं कि जब तक मैडम जी के नदारद रहने का औचित्यपूर्ण स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तब तक उनके वेतन को अग्रिम आदेशों तक रोका जाये।
