उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून कनॉट प्लेस बिल्डिंग की 14 दुकानों को आज खाली करवाया गया

Spread the love

देहरादून चकराता रोड स्थित 14 दुकान कराई खाली

देहरादून से जगमोहन मौर्य की खास रिपोर्ट –

 

उत्तराखंड राजधानी देहरादून में लाला मंसाराम द्वारा बनाई गई कनॉट प्लेस बिल्डिंग की 14 दुकानों को आज खाली करवाया गया।

जिसके चलते प्रशासन की टीम एलआईसी के अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारी और प्रशासन की टीम में आपस में कई देर तक मंथन हुआ।

जिसके बाद व्यापारियों द्वारा यह मांग की गई कि अगर कोई कागज एलआईसी के अधिकारियों के पास है तो उन्हें व्यापारियों को दिखाया जाए ताकि वह लोग अपनी संतुष्टि कर सके।

वही एलआईसी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कागज नहीं दिखाने से व्यापारियों में नाराजगी भी देखने को मिली हालांकि जिस गोदाम की बात की जा रही थी उस गोदाम को खाली करवा लिया गया है।

कार्यवाही में मौजूद रहे

सोहन रांघड़ मजिस्ट्रेट
श्याम वर्मा एडवोकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *