देहरादून हर्रावाला- विश्वकर्मा पूजा में संजय सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महानगर एवम पूर्व सांसद प्रतिनिधि शामिल हुए
आज दिनांक 17/09/2022 को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हर्रावाला देहरादून स्थित शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा एनएच 72 हाईवे पर श्री सहदेव यादव जी द्वारा विश्वकर्मा भगवान की पूजा हवन किया गया ।
सांसद प्रतिनिधि श्री संजय चौहान ने विश्वकर्मा दिवस की जानकारी दी उन्होंने बताया की इस दिन वास्तुकला और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान है. भगवान विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर माना जाता है. इस दिन फैक्ट्रियों, संस्थानों, दुकानों में औजारों और मशीनों, कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है.भगवान विश्वकर्मा की पूजा से व्यक्ति को कार्य में कुशलता और उन्नति का आशीर्वाद मिलता है. कारोबार में वृद्धि होती है।

विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर संयोजक सहदेव यादव द्वारा पूजन हवन भंडारे के शुभ अवसर पर संजय सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महानगर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्रावाला पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवम सभी स्थानीय निवासियों सभी भक्त जानो ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान संरक्षक ठाकुर एबी सिंह चौहान अजय सिंह गणेश बहादुर रामकिशोर यादव राजेंद्र सिंह रावत आचार्य उमाकांत भट्ट जी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पूजन हवन में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री संजय सिंह चौहान जी , अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान जी श्री राम किशोर यादव जी ठाकुर अजय सिंह जी श्री गणेश बहादुर जी श्री राजेंद्र सिंह रावत जी श्री शिव कुमार तोमर जी पंडित उमाकांत जी द्वारा पूजा अर्चना की गई श्री अरुण मिश्रा जी श्री यशपाल शर्मा जी श्री सुरेश बंसल जी राधेश्याम जी संरक्षक ठाकुर एबी सिंह जी श्रीमती नीलम पांडे जी श्रीमती सुनीता सिंह जी आचार्य गण उपस्थित थे।
