उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

CM धामी से निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की

Spread the love

CM धामी से निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को कैंप कार्यालय में निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करण राज़दान की आगामी 7 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म “हिन्दुत्व” का पोस्टर रिलीज़ किया। मुख्यमंत्री ने इस फ़िल्म को लेकर उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कई बॉलीवुड की फ़िल्में और वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। सरकार का प्रयास है कि फ़िल्म निर्माताओं को सरकार के स्तर पर मदद दी जाए, ताकि भविष्य में और भी फ़िल्म और वेब सीरिज़ की शूटिंग प्रदेश में हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फ़िल्म नीति में सरलीकरण करते हुए शूटिंग परमिशन आदि को सरल किया गया है। प्रस्तावित नई पॉलिसी हेतु इंडस्ट्री और विशेषज्ञों के सुझाव माँगे गए हैं। राज्य में कई ऐसे विश्व स्तरीय लोकेशन हैं जिनको अभी बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया गया है। इस दौरान फ़िल्म के सह निर्माता सचिन चौधरी और सुमित अदलखा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *