अंतर्राष्ट्रीयराजनीति

PM मोदी SCO समिट में शामिल होने उज्बेकिस्तान की यात्रा करेंगे

Spread the love

PM मोदी SCO समिट में शामिल होने उज्बेकिस्तान की यात्रा करेंगे

दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर से शुरू होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।यह शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए उज्बेकिस्तान की यात्रा करेंगे।सम्मेलन के दौरान नेताओं के पिछले दो दशकों में समूह की गतिविधियों की समीक्षा करने और बहुपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शिखर सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के नेता, पर्यवेक्षक देशों, एससीओ के महासचिव, एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना (आरएटीएस) के कार्यकारी निदेशक, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *