राजनीति

यूपी में भाजपा को फिर से झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी में भाजपा को दूसरा बड़ा झटका लगा ।

चुनाव से पहले भाजपा पार्टी को अपने ही मंत्रियों से मायूसी हाथ लग रही है। योगी सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यहाँ योगी सरकार के दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दिया है।

यूपी में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के 24 घंटे के अंदर ही योगी सरकार के एक और मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डरा सिंह का कहना है की योगी सरकार में पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के साथ के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाया गया है। उन्होंने योगी सरकार पर दलितों व पिछड़ों के आरक्षण से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन भेज दिया है।इसके पहले बुधवार को ही मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ आरएलडी में शामिल हो गए हैं। अवतार चार बार के सांसद रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

चुनाव से पहले पार्टी मे चल रहा यह उथल पुथल आगामी चुनाव पर भी असरदायक होगा। पार्टी में हो रहे इस्तीफों का फायदा कही न कही सपा पार्टी को रहा है ।इस्तीफा दे चुके कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी सपा पार्टी  चले गये । सपा भाजपा के अंदर अपनी पकड़ मजबूत बनाते दिख रही है।अब देखना यह होगा की  वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री रहे दारा सिंह चौहान की पार्टी को अपना समर्थन देते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *